Health Tips दवा से पहले भोजन? शरीर की छोटी-छोटी बीमारियों में ये 8 चीजें दे सकती हैं बड़ी राहत, जानिए किस बीमारी में क्या खाएं

Health Tips दवा से पहले भोजन:- दोस्तों हम जो खाना रोज खाते है, उसका सीधा असर हमारी ऊर्जा, पाचन, नींद और सामान्य स्वास्थ्य पर पड़ता है। कई बार हमें सिरदर्द, कमजोरी,गले में खराश पेट फूलना और कब्ज़ जैसे परेशानी हो जाती है,

इन परेशानियों को हम सही खाने -पीने और पर्याप्त पानी से घर में ही ठीक कर सकते है। लेकिन में ये नहीं कहता की किसी भी बीमारी का इलाज भोजन से हो सकता है।

अगर आप जानना चाहते है की सिरदर्द, कमजोरी, और भी अन्य परेशानियों में क्या खाना चाहिए, कब्ज में कौन सा फल फायदेमंद है, तो यह जानकारी आपके काम आ सकती है।

जरूरी बात: नीचे बताए गए खाद्य पदार्थ सामान्य स्वास्थ्य और कुछ हल्के लक्षणों में राहत देने के लिए हैं। इन्हें डॉक्टर की दवा का विकल्प नहीं समझना चाहिए। अगर दर्द बार-बार हो रहा है, बहुत ज्यादा है या कई दिनों तक बना रहता है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

सिरदर्द में केला क्यों खा सकते हैं?

कई बार लोगो को सिरदर्द इसीलिए भी होता है की जब वह समय पर खाना न खाये और पानी न पिए तो भी सिरदर्द हो सकता है। लंबे समय तक खाली पेट रहने से और डिहाइड्रेशन की वजह से कुछ लोगों को सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।

ऐसे में केला एक आसान उपाय हो सकता है। केले में अच्छा कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व सम्मलित होते हैं और यह पेट के लिए भी अपेक्षाकृत हल्का फल है।

कैसे खाएं?

सुबह आप नाश्ते में या लंच के समय केला खा सकते है, पानी पर्याप्त पियें और अगर लगातार दर्द हो रहा है, तो डॉक्टर को दिखाना जरुरी है

कमजोरी में संतरा खा सकते है?

कमजोरी कई प्रकार की होती है, और हर तरह की कमजोरी का कारण भी एक नहीं होता। कमजोरी हमें नींद की कमी, कम खाना, डिहाइड्रेशन, तनाव या पोषण की कमी जैसे कई कारण से हमें कमजोरी महसूस हो सकती हैं।

संतरा का काम शरीर को पानी और विटामिन C देना होता है, और एक ताजे फल को रोज भोजन के साथ खाये यह आपको कमजोर नहीं होने देगा। अगर आपको कमजोरी महसूस होने के साथ साथ भूख कम लग रही है, तो आप संतरे के साथ और भी अन्य फल खा सकते है।

अगर आपको लगातार कमजोरी और थकान महसूस हो रही है, या सांस फूल रही है तो डॉक्टर के पास जाना सबसे सही होगा।

एक आसान तरीका

संतरे के जूस पीने से अच्छा है आप संतरे को खाये ,यह ज्यादा फायदेमंद होगा

कब्ज में सेब खाना सही है?

अगर आप कब्ज का कोई घरेलू उपाय खोज रहे हैं तो सबसे कब्ज को ठीक करने में सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है पर्याप्त फाइबर और पानी।

NIDDK के अनुसार सेब, संतरा और नाशपाती जैसे फल हमारे शरीर को फाइबर देने वाले फल हैं, और साथ में पर्याप्त पानी पीने से फाइबर को अच्छे से काम करने में मदद मिलती है।

कब्ज में सेब कैसे खाएं?

सेव को छिलके के साथ खाना बेहतर होगा, और दिन भर पानी पर्याप्त पियें|

दांत दर्द में लौंग का इस्तेमाल कर सकते है?

दांत दर्द के लिए लौंग का उपयोग हमारे भारतीय घर में बड़े लम्बे समय से हो रहा है। लौंग एक प्राकतिक जड़ीबूटी भी है इसका इस्तेमाल दन्त चिकित्षा में होता है |

लेकिन लौंग आपके दर्द को जड़ से ख़तम नहीं कर सकता, अगर थोड़ा दर्द है तो यह उपचार ठीक है

दांत के दर्द में लौंग का उपयोग कैसे करे

जिस दांत में दर्द है उस मसूड़े के पास लौंग लो कुछ समय के लिए रखे और फिर नक़ल दें

दांत में कैविटी, संक्रमण या मसूड़ों की समस्या होने पर दर्द दोबारा हो सकता है। इसलिए लौंग को केवल आपको थोड़ी देर के लिए राहत दे सकता है।

अगर दांत में दर्द ज्यादा है और सूजन लग रही है तो डेंटिस्ट को दिखाना सही होगा |

5. पेट फूलने पर दही या हल्का भोजन?

पेट फूलने की समस्या कई कारणों से हो सकती है। अक्सर पेट फूलने या कब्ज जैसे समस्या तब होती है जब हम
तला भुना या जंक फ़ूड खाते है तो ऐसी समस्या हो जाती है

पेट फूलने पर क्या करें?

  • खाना धीरे-धीरे खाएं।
  • बहुत ज्यादा तला और मसालेदार खाना न खाये
  • दही भी खा सकते है
  • पर्याप्त पानी पिएं।
  • कब्ज होने पर फाइबर धीरे-धीरे बढ़ाएं।
  • खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा लेटने से बचें।

अगर आपका पेट ज्यादा फूल रहा है या गैस बन रही है तो डॉक्टर से जांच करना जरूरी है |

6. गला खराब हो तो शहद कैसे मदद कर सकता है?

गले के लिए शहद एक बहुत अच्छा इलाज हो सकता है, यह घरो में बहुत समय से उपयोग हो रहा है, गले में खराश या खांसी होने पर गर्म पानी में शहद लेना एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है। Mayo Clinic के अनुसार गर्म पानी या चाय में शहद डालकर पीने से गले में रहत मिल सकती है|
आप एक कप गुनगुने पानी में थोड़ी मात्रा में शहद मिलाकर ले सकते हैं।

सबसे जरूरी सावधानी

एक साल के या उससे काम उम्र के बच्चो को शहद नहीं देना चाहिए क्योंकि इससे infant botulism का गंभीर खतरा हो सकता है।

ध्यान रखे :- अगर गले में तेज दर्द, सांस लेने में परेशानी, बहुत तेज बुखार या लंबे समय तक समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर की सलाह लें जरुरी है ।

नींद नहीं आती तो दूध और जायफल?

रात में गर्म दूध पीने की परंपरा भी हमारे भारतीय घरो में काफी पुरानी है। साइंस के हिसाब से गरम दूध शरीर में आराम देता है और नींद भी अच्छी आती है, और अगर आप दूध के साथ ** जायफल ** ले रहे है तो बहुत काम मात्रा में लेना चाहिए |

नींद के लिए सिर्फ दूध और जायफल से काम नहीं चलेगा, सही समय पर सोना भी जरुरी होता है इसके लिए आप थोड़ा योग भी कर सकते है और स्क्रीन टाइम काम करना बहुत जरुरी है |

अगर कई हफ्तों से लगातार नींद नहीं आ रही है, तो इसका कारण जानने के लिए डॉक्टर से बात करना सही होगा।

एक नजर में समझिए

परेशानीभोजन/चीजक्यों उपयोगी हो सकती है
सिरदर्दकेला + पानीऊर्जा और पोटैशियम, साथ में हाइड्रेशन
कमजोरीसंतरापानी और विटामिन C सहित पोषक तत्व
कब्जसेबफाइबर का अच्छा स्रोत
दांत दर्दलौंगअस्थायी राहत के लिए पारंपरिक उपयोग
पेट फूलनाहल्का भोजन/दहीकुछ लोगों में पाचन के लिए उपयोगी हो सकता है
गला खराबशहद + गुनगुना पानीगले और खांसी में राहत दे सकता है
नींद की परेशानीगर्म दूधकुछ लोगों को रिलैक्स करने में मदद
नींदजायफलपारंपरिक उपयोग, लेकिन बहुत कम मात्रा और सावधानी जरूरी

निष्कर्ष

दोस्तों हमारे घर के किचन में सब चीज़े स्वाद के नहीं होती कुछ चीज़े ऐसी भी होती है जो हमारी बीमारी भी ठीक कर सकती है लेकिन किस चीज़ को कितना इस्तेमाल करना है यह जानना बहुत जरुरी है| केला, संतरा, सेब, लौंग, दही, शहद और दूध जैसे खाद्य पदार्थ सही तरीके और सही मात्रा में रोजाना के खान-पान का हिस्सा बन सकते हैं।

स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा मंत्र यही है—संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद, नियमित गतिविधि और जरूरत पड़ने पर सही चिकित्सा सलाह।

जानकारी पसंद आये तो कमेंट कीजिये :– और भी देखे क्लिक करे

Health Tips दवा से पहले भोजन? शरीर की छोटी-छोटी बीमारियों में ये 8 चीजें दे सकती हैं बड़ी राहत, जानिए किस बीमारी में क्या खाएं

Leave a Comment