बुंदेलखंड एक ऐसी जगह है जिसका अस्तित्व बहुत बड़ा है, बुंदेलखंड की मिट्टी, यहां की बोली और यहां की कहानियां हमेशा से लोगो के दिलो में बस्ती रही| महाराजा छत्रशाल की भूमि बुंदेलखंड के कलाकार अब बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ रहे हैं।
इसी कड़ी में बुंदेलखंड के युवा कलाकारों द्वारा एक नई बुंदेली फिल्म ‘बिन्नू की शादी’ तैयार की जा रही है। बिन्नू रानी की फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ हो चुका है और इस प्रोजेक्ट से 100 से अधिक युवा कलाकारों के जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।
फिल्म की शूटिंग के शुभ आरंभ में ललिता यादव जी भी शामिल हुई और बुंदेलखंड के युवाओ को सुभकामनाये दी और अपने सोशल मीडिया के जरिये ” बिन्नू की शादी ” फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाये दी और, फिल्म के निर्माता सचिन चौधरी से मुलाकात का भी जिक्र किया। पोस्ट में फिल्म को बुंदेली संस्कृति, भाषा और स्थानीय प्रतिभा को बड़े मंच तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया गया है।
बिन्नू रानी की ‘बिन्नू की शादी’ को लेकर बढ़ी उत्सुकता
‘बिन्नू की शादी’ फिल्म का नाम जैसे ही सामने आया बुंदेलखंड के लोगो में उत्शुकता बढ़ गई है। फिल्म के नाम में ही बिन्नू का नाम है जिससे पता चलता है लीड रोल में बिन्नू ही होंगी।
सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के अनुसार The Clown Pictures की ओर से ‘BINNU KI SHADI’ नाम की नई बुंदेली फिल्म की शूटिंग की जा रही है, यह शूटिंग बुंदेलखंड के कई गाँव में की जाएगी ।
फिल्म की खास बात यह है कि इसमें बुंदेलखंड के युवाओ को एक नया मंच मिलेगा और बुंदेली फिल्म केबर डिजिटल प्लॅटफॉम पर ही दिखाई देती थी, लेकिन इस बार बुंदेलखंड की फिल्म को बड़े परदे पर उतरने की पूरी तैयारी की जा रही है।
बुँदेलखंड में भी ऐसे कई कलाकार है जिन्होंने अपनी दम पर अपना करियर बनाया है और आज एक मुकाम पाया है, ऐसे समय में जब क्षेत्रीय भाषा का कंटेंट सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से दर्शकों तक पहुंच रहा है, ‘बिन्नू की शादी’ जैसे प्रोजेक्ट स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बड़ा अवसर बन सकते हैं।
बिन्नू रानी और कक्कू भैया भी चर्चा में
‘बिन्नू की शादी’ को लेकर स्थानीय स्तर पर बिन्नू रानी और कक्कू भैया के नाम भी चर्चा में हैं। दोनों ही बुंदेली मनोरंजन से जुड़े दर्शकों के बीच पहचाने जाने वाले नाम हैं।
बिन्नू रानी ने अपने बुंदेली अंदाज़ में सभी बुंदेलखंड में रहने वाले लोगो के दिलो में जगह बनाई है, वहीं कक्कू भैया भी अपने कॉमेडी अंदाज के लिए बुंदेलखंड में जाने जाते है कक्कू भैया पहले भी अपने यूट्यूब चैनल पर कई शार्ट फिल्म बना चुके है |
हालांकि फिल्म में दोनों कलाकारों की भूमिका और किरदार से जुड़ी पूरी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, इसलिए उनके किरदार को लेकर किसी तरह का दावा करना जल्दबाजी होगी।
बुंदेलखंड की भाषा और संस्कृति को मिलेगा नया मंच
‘बिन्नू की शादी’ की सबसे खास बात है की यह पूरी फिल्म बुंदेलखंडी भाषा में बनाई जाएगी जिससे बुंदेलखंड की लोक संस्कृति, हास्य, रिश्ते और गांव के जीवन की झलक दिखेगी।
फिल्मों के माध्यम से जब स्थानीय भाषा को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाया जाता है तो भाषा के साथ-साथ उस क्षेत्र की संस्कृति को भी पहचान मिलती है।
ललिता यादव की पोस्ट में भी इस फिल्म के प्रयास को बुंदेली संस्कृति, भाषा और प्रतिभा को बड़े मंच तक पहुंचाने वाला प्रयास बताया गया है।
बुंदेलखंड में बढ़ रहा है स्थानीय कंटेंट का क्रेज
पिछले कुछ वर्षों में बुंदेलखंड के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा सोशल मीडिया के जरिये। पुरे भारत भर में पहुंचाई है, वहीं अब YouTube, Instagram और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए वे सीधे दर्शकों तक पहुंच रहे हैं।
अब इसी डिजिटल दौर के बीच किसी स्थानीय फिल्म का निर्माण होना बुंदेली कलाकारों के लिए एक और बड़ा कदम माना जा सकता है।
कौन हैं फिल्म के निर्माता सचिन चौधरी?
सामने आई जानकारी के अनुसार सचिन चौधरी फिल्म के निर्माता हैं। बिन्नू की शादी की शूटिंग के शुभारंभ कार्यक्रम में उनसे मुलाकात का जिक्र भी किया गया है।
फिल्म को लेकर सामने आई जानकारी में युवा कलाकारों की बड़ी टीम के साथ काम करने की बात कही गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर स्थानीय कलाकारों को भी अवसर देना है।
ऐसा नहीं की बुंदेलखंड के लोगो में प्रतिभा नहीं है अगर आप सोशल मीडिया देख्नेगे तो बुंदेलखंड से कई कलाकार बड़े परदे पर पहुँच चुके है, छतरपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रांजल पटैरिअ आज कल बॉलीवुड और साउथ की बड़ी फिल्मे में काम कर रहे है |
फिलहाल फिल्म के निर्देशक, पूरी स्टार कास्ट, कहानी और रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

क्या यह बुंदेलखंड की पहली फिल्म है ?
नहीं ऐसा नहीं है इससे कई साल पहले बुंदेलखंड में बुंदेली फिल्म शूट हो चुकी है, इसके पहले एक बुंदेली फिल्म ने बहुत धमाल मचाया था, तब डिजिटल का दौर भी नहीं था उस फिल्म का नाम ” जीजा आओ रे ” और बुंदेलखंड के सबसे बेस्ट कलाकार हिमालय यादव ने इस फिल्म में अभिनय किआ था, जिनकी चर्चा पूरे बुंदेलखंड में हुई |
और अगर सबसे पहली फिल्म शूटिंग की बात करे तो वह फिल्म बुंदेली भाषा में तो नहीं थी, वह फिल्म एक विदेशी फिल्म थी जिसका नाम The Deceivers है जिसका शूट में बुंदेलखंड के छतरपुर के गांव मऊ सहानिया के कुछ जगह पर शूट हुआ था The Deceivers Film में Mausahaniya में रहने वाले गाँव के लोगों ने बताया है की हॉलीवुड फिल्म में गॉव के कुछ लोगों ने भी काम किया था, और बॉलीवुड के जाने माने कलाकार भी शामिल थे |
कब रिलीज होगी बिन्नू रानी की फिल्म ‘बिन्नू की शादी’?
फिलहाल बिन्नू रानी की फिम ” बिन्नू की शादी ” की रिलीज़ सामने नहीं आई है अभी फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है जैसे ही फिल्म की शूटिंग पूरी होगी तब उसके बाद मेकर्स की तरफ से डेट और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आएगी, जैसे -जैसे फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ेगी और टीम की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी, दर्शकों को इसकी कहानी, कलाकारों और रिलीज से जुड़ी ज्यादा जानकारी मिल सकती है।
बुंदेली सिनेमा के लिए क्यों खास है ‘बिन्नू की शादी’?
यह फिल्म बुंदेली सिनेमा के लिए इसीलिए खास है क्युकी इसमें बड़े से बड़े और छोटे से छोटे कलाकार शामिल है, इस फिल्म में सभी कलाकार अपना अपना योगदान दे रहे है यह फिल्म इसलिए भी खास है क्युकी इस फिल्म को बड़े परदे पर रिलीज़ होना है जिससे लोगो की उत्सुकता बढ़ रही है
निष्कर्ष
‘बिन्नू की शादी’ सिर्फ एक फिल्म का नाम नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की भाषा और स्थानीय प्रतिभा को आगे बढ़ाने की कोशिश के रूप में सामने आ रही है। 100 से अधिक युवा कलाकारों की भागीदारी और बुंदेली संस्कृति को केंद्र में रखने का प्रयास इस प्रोजेक्ट को खास बनाता है।
फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है और दर्शकों को इसकी कहानी, पूरी कास्ट और रिलीज डेट की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। अगर फिल्म अपनी मिट्टी से जुड़ी कहानी और बुंदेली अंदाज को सही तरीके से पर्दे पर उतार पाती है, तो यह बुंदेली सिनेमा के लिए एक यादगार प्रोजेक्ट बन सकती है। और अगर ऐसे ही बड़ी फिल्मे बनती रही तो बहुत जल्द बुंदेलखंड भी बड़ी फिल्मे के साथ खड़ा होगा, जिसमे बॉलीवुड के कलाकार भी काम कर सकते है
Binnu Ki Shaadi, Binnu Ki Shaadi Film, Binnu Ki Shaadi Bundeli Film, बिन्नू की शादी बुंदेली फिल्म, बुंदेलखंड में फिल्म की शूटिंग, बुंदेली फिल्म, बिन्नू रानी, कक्कू भैया, Bundeli Cinema, Bundelkhand Film , बिन्नू रानी की फ़िल्म ‘बिन्नू की शादी’
Nice film 🎬 jai बुंदेलखंड